फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gang cheating women by luring them to sell cheap clothes

Crime News: यूपी के इस जिले में कपड़े बदल-बदल कर महिलाओं को ठग रहा शातिरों का गैंग

Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में वैन तथा बाइकों पर आधा दर्जन शातिरों का गैंग कपड़ा बेचने के लिए हुलिया बदलकर फेरी लगाता है। ये ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ठगी शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
Gang cheating women by luring them to sell cheap clothes
शामली थानाभवन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र शातिरों का गैंग कम कीमत में कपड़े बेचने का लालच देकर महिलाओं से ठगी कर रहा है। बुच्चाखेड़ी में दो महिलाओं से 13 हजार रुपये ठग लिए हैं। इससे पहले भी महिलाओं से नकदी ठगने के मामले सामने आए हैं। पुलिस दो सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव बुच्चाखेड़ी निवासी दुष्यंत ने कोतवाली में बताया कि वैन तथा बाइकों पर आधा दर्जन शातिरों का गैंग कपड़ा बेचने के लिए हुलिया बदलकर फेरी लगाता है। वे महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उसके घर में शनिवार सुबह करीब दस बजे दो महिलाएं थीं। इसी दौरान पेंट, शर्ट व सूट बेचने वाले दो अज्ञात युवक घर में घुस गए। उन्होंने पेंट-शर्ट के 10-12 जोड़े देकर 13 हजार रुपये ठग लिए। ये कपड़े खराब निकले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद फिर से दो फेरी वाले पहुंच गए। उन्होंने शक होने पर इसकी जानकारी डायल-112 पर दी। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। हालांकि ठगी करने वालों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुच्चाखेड़ी निवासी सलमा व फरजाना ने भी कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। बताया कि वह वर्तमान में नगर के सुंदरनगर में रहते हैं। पिछले 15 दिन में उन्हें भी कपड़े का लालच देकर 13-13 हजार रुपये ठगे हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed