फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganesh idol immersion procession taken out with pomp across the district

जिले भर में धूमधाम से निकली श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा

Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ganesh idol immersion procession taken out with pomp across the district
शामली में गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
पूर्वी यमुना नहर में किया गया मूर्तियों का विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिलेभर में श्रीगणेश मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकालकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके बाद पूर्वी यमुना नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया। पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस होरया का जयकारा गूंजता रहा।
शहर के बुढ़ाना रोड विश्वकर्मा नगर में महोत्सव के आयोजक रमेश पांचाल परिवार की ओर से श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, सपा नेता विजय कौशिक और रमेश पांचाल परिवार ने श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना करके आरती उतारी। गणेशजी की मूर्ति को विदाई दी। श्रीगणेश जी की मूर्तियों का जुलूस निकालकर करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में विसर्जन किया गया। पुरानी सब्जी मंडी में श्रीगणेश जी की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। पूर्वी यमुना नहर में श्रीगणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार गोहरनी गांव में श्रीगणेश जी भव्य शोभायात्रा निकालकर रास्ते में भव्य रंग-गुलाल उड़ाया। पूर्वी यमुना नहर में मूर्ति का विसर्जन किया गया। श्रीगणपति जी की मूर्तियों का विसर्जन होने से शहर में करनाल रोड, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। पूरे दिन पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने के लिए जुटी रही।
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन कार्यक्रमों की धूम
जलालाबाद। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ, के नारों के बीच गंगा-यमुना संगम पर गणपति विसर्जन को आस्था श्रद्धा एवं विश्वास का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकालकर गणपति जी की प्रतिमा को गंगा मे प्रवाहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा के कार्यक्रमों की धूम रही बड़ी संख्या में लोगों ने गणपति की आराधना की। दस दिन पूर्व गणेश चतुर्थी को अपने घरों में भगवान गणेश को विराजमान कर नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं संकीर्तन किया। इसके बाद शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी के विसर्जन के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अगले वर्ष फिर से उनके घरों में विराजमान के लिए मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण अपने-अपने घरों से गणपति जी के साथ गांधी ग्राउंड मे एकत्र हुए। जहां से मंत्रोचार व ढोल नगाड़ों के साथ प्राचीन शस्त्र कला का अनूठा प्रदर्शन बाली राम अखाड़ा के शिष्यों द्वारा करते हुए भगवान की यात्रा निकाली व गंगा यमुना के संगम घाट पर ले जाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित की।
इस दौरान गंगा घाट पर आस्था श्रद्धा विश्वास का अनूठा संगम नजर आया। राकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजीव आहुजा, संजीव शर्मा , छोटेलाल, आदेश शर्मा, डॉ मुकेश शास्त्री, राजेंद्र भगत, बोबी शर्मा , शेखर, रोमिल मित्तल, पंडित राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।कांधला। नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। पूर्वी यमुना नहर स्थित घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा।

विधि-विधान से किया श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
फोटो
नगर के सूरजकुंड महादेव मंदिर गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेश विसर्जन किया गया। दोपहर के समय मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि सुशांत चौहान ने फीता काटकर विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में श्री गणेश, खाटू श्याम, दुर्गा, राम लक्ष्मण, अरठ फीट के हनुमानजी के सहित दर्जनों झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में बैंड में डीजे शामिल रहे। शोभायात्रा में डीजे द्वारा भगवान श्री गणेश की सुंदर भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा के साथ पूर्वी यमुना नहर श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। जहां पर आचार्य शशि भूषण के द्वारा भगवान श्री गणेश का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए पूर्वी यमुना नहर में विसर्जन कराया गया। शोभायात्रा का नगर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने जलपान की व्यवस्था कर में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सुभाष सैनी, अमित राणा जितेंद्र सैनी देवीदास उर्फ पेंडी, कृष्ण, सतबीर, प्रतीक जैन, नितिन शर्मा, सूरज, बाबूराम कश्यप, दीपक सैनी मोहल्ला खेल, रिक्की, अमित गर्ग, नावेद जंग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed