फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gandhi, Shastri Jayanti celebrated, Khadi exhibition in Collectorate

गांधी, शास्त्री जयंती मनाई गई, कलक्ट्रेट में लगी खादी प्रदर्शनी

Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gandhi, Shastri Jayanti celebrated, Khadi exhibition in Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी जयंती पर खादी प्रदर्शनी का अवलोकन करती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
गांधी, शास्त्री जयंती मनाई गई, कलक्ट्रेट में लगी खादी प्रदर्शनी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जगह-जगह महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस मौके पर कलक्ट्रेट परिसर में खादी प्रदर्शनी का डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम जसजीत कौर ने खादी से निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करें। नागरिकों की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करें।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। समारोह में एसडीएम सदर विशु राजा, डिप्टी कलक्टर उद्भव त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी आदि ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार, अमित, खादी ग्रामोद्योग संस्थान के मंत्री राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed