फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gaj Shakti unit will get the work done at railway stations

Shamli News: रेलवे स्टेशनों का कार्य गज शक्ति इकाई कराएगी

Wed, 22 Mar 2023 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Mar 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Gaj Shakti unit will get the work done at railway stations
अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशनों पर किया जाएगा कार्य
विज्ञापन

- जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया शुरू, आवश्यकता के आधार पर तैयार होगी कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली समेत दिल्ली मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्यों का प्रोजेक्ट रेलवे की गज शक्ति इकाई तैयार कराएगी। उत्तर रेलवे से धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
शामली समेत 32 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल करने के लिए जनवरी में रिपोर्ट तलब की गई थी। योजना में शामिल दिल्ली-मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों की कार्य योजना तैयार करने और निर्माण कार्य कराने के लिए उत्तर रेलवे की गज शक्ति इकाई को जिम्मेेदारी दी गई है। दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के विकास का माॅडल तैयार करने और निर्माण कार्य गज शिक्त इकाई को दिया गया है। योजना में शामिल सभी रेलवे स्टेशन की जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर आवश्यकता के आधार पर बजट धनराशि खर्च की जाएगी। योजना में शामिल बजट की जानकारी रेलवे मुख्यालय से मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

- अमृत भारत योजना में शामिल दिल्ली मंडल के रेलवे स्टेशन
शामली, नरेला, सोनीपत, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, नरवाना, मानसा, पटौदी रोड, फरीदाबाद एनटी, बल्लभ गढ़,पलवल, मोदीनगर, दिल्ली सब्जी मंडी गोहाना, मेरठ सिटी, दिल्ली, हजरत निजाम़़ुद्दीन, आनंद विहार, बिजवासन, सफदरजंग, फरीदाबाद, दिल्ली कैंट, गाजियाबाद, आदर्शनगर दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिला, दिल्ली शाहदरा, तिलक बिज, करनाल, कुरूक्षेत्र, नई दिल्ली, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed