{"_id":"582f46e84f1c1bfe518fdf47","slug":"g-affairs-of-banks-making-less-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम कैश बैंकों के जी का जंजाल बना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम कैश बैंकों के जी का जंजाल बना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कम कैश आना जिले के बैंकों के जी का जंजाल बन गया है। बैंकों में लोगों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में नोट जल्द खत्म होने की समस्य बनी रही, जिसके चलते कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा। शादी-विवाह के परिजनों को ढाई लाख रुपये एसबीआई की शाखाओं में दिए गए।
इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक समेत पंजाब नेशनल बैंक की कई बैंकों में कैश खत्म होने का नोटिस चस्पा कर दिए हैं। शुक्रवार की सुबह इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैक, स्टेट बैंक पटियाला समेत कई बैंकों के बाहर सुबह ही लंबी लाइन लग गई। इंडियन बैंक ने सौ-सौ के नोट दोपहर तक निकाले, उसके बाद एटीएम धोखा दे गए।
स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम मे दो-दो हजार रुपये की नई करेंसी निकालनी शुरू होगई है। स्टेट बैंक आफ इंडिया की 14 शाखाओं में अब तक 80 करोड़ की पुरानी धनराशि बैंकों को प्राप्त हो गई है। 45 करोड़ रुपये ग्राहकों को वितरण किया गया है। स्टेट बैक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ओपी माटा ने बताया कि उनकी बैंक शाखाओं में शादी-विवाह के पंद्रह परिवारों को ढाई लाख रुपये की धनराशि पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं शपथ पत्र लेकर दिया गया।
विज्ञापन
दो दो हजार रुपये की नई करेंसी के हिसाब से शामली रेलवे स्टेशन करनाल रोड एटीएम में पर्याप्त धनराशि डलवाई गई है। प्रतिदिन तीन सौ से लेकर चार सौ ग्राहकों को स्टेट बैंकों की एटीएम मशीन में साठ लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में कम कैश आने से लोगों की भीड़ खत्म नहीं हो रही है।
उनका कहना है कि 11 नवंबर को बीस करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त उनकी बैंकों में आई थी, पच्चीस करोड़ रुपये की धनराशि पहले बची हुई थी। अब तक 45 करोड़ रुपये की धनराशि वितरण की जा चुकी है। कैश खत्म होने से पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में धनराशि नहीं बदली जा रही है।
सोमवार से नई करेंसी एवं पुरानी धनराशि आने की संभावना है। स्टेट बैंक एवं पटियाला की शाखाओं में दस- दस रुपये के सिक्के बांटे गए हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।