फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fury due to non-disclosure of Nitin murder

नितिन हत्याकांड का खुलासा न होने से रोष

Tue, 04 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-disclosure of Nitin murder
नितिन हत्याकांड का खुलासा न होने से रोष
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर सिंभालका में दो माह पहले हुई हत्या का खुलासा न होने पर पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस का खुलासा करने की मांग की है।

मंगलवार को गांव ताजपुर सिंभालका निवासी मुनेश देवी ने पीड़ित परिजनों के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल को पत्र देकर बताया कि उसके 22 वर्षीय बेटे नितिन की गत 19 दिसंबर को सुबह करीब सवा 10 बजे घर के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते अभी तक पुलिस इस केस का खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस द्वारा दो माह बाद भी खुलासा न करने पर रोष जताया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed