फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fury due to non-arrest of the killer

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से रोष

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-arrest of the killer
हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से रोष
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी के नहीं पकड़े जाने रोष व्याप्त है।
गांव खंदरावली में 19 दिसंबर को प्रधान सोमपाल के घर के सामने गन्ना पर्यवेक्षक की बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सोमपाल ने अपने पुत्र सुधांशु व विक्की के साथ मिलकर अपने भतीजे कर्मबीर व राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक कर्मबीर के भाई प्रदीप ने तीनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमपाल व सुधांशु को जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही विक्की फरार चल रहा है। मृतक कर्मबीर के आवास पर ग्रामीण एकत्र हुए। मृतक के भाई व मुकदमे के वादी प्रदीप ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार न किए जाने से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। परिवार के लोग खेतों पर व बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। परिवार के लोगों में दहशत बनी हुई है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है। पीड़ित परिवार कोई भी परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। पुलिस की टीम फरार आरोपित की लगातार तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे भी पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed