{"_id":"3eaaa8338e76fe91040bb15cfa91445f","slug":"furore-over-controversial-remarks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान पर मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान पर मचा हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में छात्रा के अपहरण मामले को लेकर कांधला में हुई महापंचायत में मुजफ्फरनगर से आए आचार्य जसवीर सिंह के विवादित बयान से माहौल गरमा गया। बयान से खफा मुस्लिमों ने कांधला थाने पर हंगामा-प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की समझाकर शांत किया। उधर, अनहोनी की आशंका से शाम होते ही बाजार बंद हो गए। देर शाम तक भीड़ थाने में ही जमा रही। इस मामले में पुलिस ने आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करीब 23 दिन से अपहृत छात्रा को बरामद करने के लिए सर्वसमाज की महापंचायत शुक्रवार को कांधला में डाक बंगले के पास मैदान पर हुई। महापंचायत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, बजरंग दल के बलराज डूंगर, विहिप नेता सुदर्शन चक्र महाराज सहित शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाके से आए लोगों ने छात्रा को शीघ्र बरामद कराने और कांधला थाने में जाने वाले लोगों पर दर्ज संगीन मुकदमा वापस कराने की मांग उठाई। प्रदेश की सपा सरकार को जनविरोधी बताया तथा पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए।
इसी दौरान मुजफ्फरनगर से आए आचार्य जसवीर सिंह ने मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उसको लेकर पंचायत के दौरान ही दूसरे समुदाय के दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और बयान की निंदा की। मंच पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत किया। पंचायत समाप्त होने पर जब लोग चले गए, तब दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर कांधला थाने पहुंचकर गए। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एएसपी वीके मिश्रा, सीओ कैराना एनपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। देर शाम तक लोगों की भीड़ थाने पर रही और मुकदमा दर्ज कराने के लिए मीटिंग चलती रही। उधर, विवादित बयान से कस्बा कांधला का माहौल गरमा गया। शाम छह बजे से पहले ही बाजार बंद हो गए। दिनभर कस्बे में और पंचायत स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात रही।
अपर जिलाधिकारी भरत पांडे, एसडीएम कैराना इंद्रसेन यादव सहित अन्य अधिकारी भी कांधला में कैंप किए रहे। कांधला थाने पर उपनिरीक्षक अवनीश अष्टवाल की ओर से आचार्य जसवीर सिंह निवासी बघरा के खिलाफ विशेष संप्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 153, 153ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक लापता छात्रा और आरोपी युवक बसंत विहार दिल्ली में मिल गए हैं। उन्हें कांधला लाने के लिए पुलिस रवाना हो गई है।