फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Funeral of BSF jawan with state honor

राजकीय सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार

Sun, 13 Oct 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Funeral of BSF jawan with state honor
बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा में मृतक जवान के शव को मुखाग्नि देता पुत्र। - फोटो : SHAMLI
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव करौदा हाथी के बीएसएफ के जवान सेठपाल की पंजाब के अमृतसर में उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत के बाद पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। जवान का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गांव हाथी करौदा निवासी बीएसएफ के 73 बटालियान के जवान सेठपाल (49) अमृतसर में तैनात थे। वह करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार अमृतसर में बीएसएफ अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सेठपाल का शव पहुंचते ही पत्नी मोनिका समेत सभी परिजन बिलख उठे। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास क्षेत्र से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सेठपाल की बटालियन के इंस्पेक्टर सत्यवान जवानों के साथ वाहन में शव को लेकर पैतृक गांव करौदा हाथी सुबह करीब पांच बजे पहुंचे। सलामी हेतु बटालियन लगभग साढ़े आठ बजे गांव पहुंची। शव के पहुंचते ही ग्रामीण गलियों में उमड़ पड़े। घर से शुरू हुई अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल रही। श्मशान घाट पर नोएडा से आए बीएसएफ के इंस्पेक्टर अतिषग्राम अली ने जवानों के साथ तीन राउंड गोलियां दागकर जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार, सीओ थानाभवन राजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष बाबरी नेमचंद सिंह आदि ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्मशान घाट पर उनके 12 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई भी बीएसएफ में तैनात
जवान सेठपाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई रामबल भारतीय सेना में तैनात हैं। दूसरे भाई कृष्णपाल एयर इंडिया में हैं जबकि तीसरे भाई बाबूराम बीएसएफ में दिल्ली में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed