थानाभवन। कस्बे के अर्पण पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रोत्साहन कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया।लीफ ड्राइंग प्रतियोगिता में अर्पण पब्लिक स्कूल से पूर्णिमा सिंह पहला स्थान, रॉयल पब्लिक स्कूल से मुकुल राणा दूसरे व मानसरोवर पब्लिक स्कूल से आंशिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मॉडल डिस्प्ले प्रतियोगिता में अर्पण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पहला व दूसरा, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली के बच्चों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में अर्पण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम व तृतीय तथा मानसरोवर पब्लिक स्कूल के बच्चो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. विनोद, डॉ. संगीता, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अर्पण सैनी, डॉ. सचिन कुमार उपस्थित रहे। वहीं मार्गदर्शक के रूप में रिसर्च स्कॉलर सत्यप्रकाश दुबे, वैभव वैश्य, अभिषेक कुमार, सौरभ जयसवाल एवं खुशबू चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन अंजली राणा ने किया गया। प्रधानाचार्या मनदीप सैनी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संगीता सभी का आभार जताया।