{"_id":"67223df9de3b26bcfd0576b9","slug":"from-marble-bowl-to-mango-wood-and-urli-diya-with-jasmine-rose-scented-candle-shamli-news-c-26-1-aur1003-130976-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संगमरमर के बाउल से लेकर मैंगो वुड और उरली दीये में मोगरे के साथ रोज खुशबू वाली कैंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संगमरमर के बाउल से लेकर मैंगो वुड और उरली दीये में मोगरे के साथ रोज खुशबू वाली कैंडल
Thu, 31 Oct 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। दिवाली घर को रोशनी से जगमग करने का ही नहीं, बल्कि नए रंग, महक और खूबसूरती से जमाने का भी मौका है। इस बार कैंडल्स में रोशनी के साथ थीम्स और खुशबुओं का एक नया फ्यूजन देखने को मिल रहा है। संगमरमर के बाउल से लेकर मैंगो वुड, पारंपरिक उरली दीया से कॉकटेल ग्लास तक, हर कैंडल अपने अनोखे अंदाज और महक से इस फेस्टिवल को यादगार बनाएगी।
इस बार बाजार में अलग-अलग आकार जैसे लड्डू फूल, मिठाई में खास कैंडल बाजार में मिल रही है। बाजार का जायजा लिया ताे कैंडल्स के नए ट्रेंड के बारे में पता चला। वहीं फेस्टिवल डेकोरेशन के लिए कॉकटेल ग्लास कैंडल में फ्रूटी अरोमा है। इसे हार्ट शेप जेली से सजाया गया है। इसमें सैंडलवुड जैसे फ्लेवर्स शामिल हैं। ये कैंडल्स माहौल में धीमी-धीमी खुशबू बिखेरती हैं, देखने में भी खूबसूरत हैं। इनकी प्राकृतिक सुगंध से घर या ऑफिस का वातावरण ताजगी से भर जाता है।
गोल्ड और सिल्वर के सुंदर कंटेनरों में रखी इन कैंडल से आप दिवाली पर डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही वाइन ग्लास में सजी वनीला और सिनेमन की अनोखी खुशबू वाली कैंडल से लिविंग रूम डेकोरेट कर सकते हैं। साथ ही उरली दीया कैंडल्स मोगरे की खुशबू से भरपूर हैं। यह न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि मेहमानों को एक मनमोहक अनुभव भी देगी।