{"_id":"687955b8eb12cc784f081441","slug":"from-four-hundred-to-eight-thousand-smart-meter-has-stunned-the-consumers-shamli-news-c-26-1-sal1002-145919-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार सौ से सीधे आठ हजार, स्मार्ट मीटर ने उड़ा दिए उपभोक्ताओं के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार सौ से सीधे आठ हजार, स्मार्ट मीटर ने उड़ा दिए उपभोक्ताओं के होश
विज्ञापन
बिडौली। क्षेत्र के गांव उदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र राजकुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में बिजली का नया कनेक्शन लिया था। शुरुआत में हर माह 400 से 500 रुपये तक का बिल आ रहा था, जिसे वह समय पर जमा भी कर रहे थे। लेकिन जुलाई माह में अचानक उनके मोबाइल पर 8200 रुपये का बिल आने का एसएमएस आया, जिसे देखकर वह चौंक गए। राजेश ने बताया कि उन्होंने तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर बिल चेक किया तो वही राशि दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने ऊर्जा विभाग के कई चक्कर लगाए, मगर कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
गांव अजीजपुर के पूर्व प्रधान तोहोसिन ने बताया कि उनके पुराने मीटर की जगह नया स्मार्ट मीटर लगाया गया, जिसके बाद से बिजली का बिल काफी अधिक आने लगा। पहले बिल 800 से 1000 रुपये के बीच आता था, लेकिन अब 4000 रुपये से अधिक का बिल आने लगा। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच कर बिल में गड़बड़ी मानी और संशोधन कर सही बिल जारी किया गया। गांव अजीजपुर निवासी रिजवान ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल अचानक 400 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये तक पहुंच गया। शिकायत के बाद उसका भी बिल सुधार किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं, तब से बिलों में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। मामले में उचित जांच और सुधार की मांग की जा रही है। उधर, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।