{"_id":"687a99112853bc04c1095606","slug":"from-august-19-blos-will-go-door-to-door-to-prepare-new-voter-lists-shamli-news-c-26-1-smrt1047-145979-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 19 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर नई मतदाता सूची तैयार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 19 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर नई मतदाता सूची तैयार करेंगे
विज्ञापन
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
14 अगस्त से मतदाता सूची तैयार करने का चलना था अभियान
राज्य निर्वाचन आयोग ने नया संशोधन कार्यक्रम जारी किया
3150 ग्राम पंचायत वार्डो पर 549 बीएलओ होंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत अब 14 अगस्त के बजाय 19 अगस्त से बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाता सूची संशोधन का कार्य करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। बीएलओ न केवल नए मतदाताओं का पंजीकरण करेंगे, बल्कि मृतक व अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाएंगे।
जिले के 3150 ग्राम पंचायत वार्ड और 19 जिला पंचायत वार्डों में कुल 549 बीएलओ तैनात किए जाएंगे। इस कार्य के लिए एक न्याय पंचायत पर एक वार्ड और बीस वार्डों पर एक बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी। पंचायत विभाग द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजरों की तैनाती कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद कर दी जाएगी।
एडीओ पंचायत जसवंत सिंह ने बताया कि बीएलओ व सुपरवाइजर मतदाता सूची में पुराने नामों का सत्यापन, मृतक व बाहर चले गए लोगों के नाम हटाना और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिश्चित करेंगे। 30 सितंबर तक अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन ऐप का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे पात्र नागरिक खुद भी पंजीकरण करा सकें।
तहसील स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए यह संशोधन अभियान अहम भूमिका निभाएगा।