फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Friend killed kanwadee

थानाभवन में दोस्त ने कांवड़िये की हत्या की

Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Friend killed kanwadee
हत्या के बाद थाने में अन्य कांवड़ियों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष कृष्णकुमार। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ के पास मामूली विवाद में दोस्त ने ही अपने साथी कांवड़िये की पेट में बोतल घोंपकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के संबंध में तहकीकात की। इस घटना के संबंध में मृत कांवड़िये के चचेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के जिला झज्जर के गांव आसौदा निवासी कई युवक शनिवार को हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ लेकर चले। रविवार अल सुबह करीब चार बजे थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ के पास दो कांवड़ियों सत्येंद्र उर्फ नीटू पुत्र प्यारेलाल और परमजीत उर्फ सांगा पुत्र सतपाल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए सत्येंद्र ने शराब की बोतल परमजीत के सिर में मार दी। इसके बाद आरोपी मित्र ने उसी टूटी बोतल से उसके पेट में तीन और वार किए, जिसमें वह घायल हो गया। अन्य साथियों ने घायल कांवड़िये को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने के कारण उसे रेफर कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़िये की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर थानाभवन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में अन्य लोगों से बातचीत कर जानकारी एकत्र की। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र ने आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एसओ थानाभवन कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का बुझ गया चिराग परमजीत अपने घर का चिराग था। पुलिस के मुताबिक घर में उसके मां-बाप और तीन बहनें हैं। दोपहर बाद परमजीत के परिजन भी थानाभवन पहुंच गए ,जिसके बाद रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed