फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Friday prayers offered peacefully across the district

जुमे की नमाज के मद्देनजर तैनात रही पुलिस फोर्स

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers offered peacefully across the district
जिले भर में शांतिपूर्वक अदा की जुमे की नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना/कांधला। जिलेभर में जुमे की नमाज के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। शहर में जामा मस्जिद, चांद मस्जिद, दिल्ली रोड मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
कैराना में जामा मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद व मदरसा इशातुल इस्लाम सहित आदि प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं, दोपहर के समय एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार कैराना पहुंचे। यहां पर दोनों अधिकारियों ने चौंक बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आम जनमानस के अंदर सुरक्षा का अहसास कराने व असामाजिक तत्वों के अंदर खौफ का माहौल पैदा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांधला में सुबह से ही जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। नगर व क्षेत्र के मुख्य मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। वहीं, पुलिस ने जुमे की नमाज से पूर्व ही नगर के सभी मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। दोपहर में जुमे की नमाज को लेकर नगर की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से अता की गई। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ राजस्व विभाग की टीम भी नगर में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed