फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Frequent changing weather, be careful

Shamli News: बार-बार बदल रहा मौसम, सावधानी बरतें

Sat, 06 May 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Frequent changing weather, be careful
शामली। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। ऐसे में वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें और सावधानी बरतें। इस तरह बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बारिश के चलते पिछले कई दिनों से तापमान में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव जारी है। मई के माह में भी तापमान इतना नीचे चला गया था कि लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा था। शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन शनिवार सुबह अचानक फिर से बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि कुछ ही देर में बूंदाबांदी रुक गई और बादल छंट गए। इसके बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से वायरल बुखार, नजला-जुकाम खांसी की समस्या हो सकती है। साथ ही सांस रोगियों की दिक्कत भी बढ़ने का खतरा रहता है। गर्मी में दस्त की समस्या भी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें। सावधानी बरतेंगे तो अन्य मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। ठंडी चीजों का सेवन न करें। पौष्टिक आहार लें, मौसमी फल खाएं, सलाद का सेवन बढ़ा दें। दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पिएं। गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर सुबह उठते ही लें। अगर बुखार, जुकाम-खांसी है तो परिवार के सदस्यों से दूर हो जाएं और चिकित्सक से बात करें। खानपान में सफाई का ध्यान विशेष रूप से रखें, क्योंकि वर्तमान मौसम में टाइफाइड बुखार के भी काफी मरीज आ रहे हैं। एसी का प्रयोग न करें। कटे-फटे फल-सब्जियों को न खरीदें।
विज्ञापन

--------------
अब परेशान करेगी गर्मी
मई के माह में कई दिन तक लगातार बारिश के कारण तापमान काफी नीचे चला गया था, जिससे जयेष्ठ का महीना शुरू होने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मगर आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

इस माह का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
1 मई 25 20
2 मई 25 19
3 मई 28 19
4 मई 31 20
5 मई 32 19
6 मई 34 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed