{"_id":"6239618b38541a73f32c8017","slug":"free-fire-in-a-motor-garage-in-shamli-up-many-cars-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, काबू करने में लगीं चार गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, काबू करने में लगीं चार गाड़ियां
Tue, 22 Mar 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:11 AM IST
सार
शामली में कैराना रोड पर आज सुबह एक मोटर गैराज में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुंची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
fire in shamli
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना रोड पर आज सुबह एक मोटर गैराज में भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के कैराना रोड पर महादेव मोर्टस व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर शिव मन्दिर गुलजारी के निकट शामली निवासी कैलाश बत्रा की महादेव मोटर्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुंची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।