फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraud of thousands of rupees in the name of treatment

Shamli News: इलाज के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

Wed, 28 Jun 2023 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud of thousands of rupees in the name of treatment
- पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दंपती के इलाज के नाम पर साइबर के शातिरों ने हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के टंकी काॅलोनी निवासी कमल किशोर शर्मा की तरफ से आदर्श मंडी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ मई को उसने अपना और अपनी पत्नी के इलाज के लिए पतंजलि योगग्राम में जाने के लिए गूगल से मोबाइल नंबर पर कॉल किया। उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में बताया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने दोनों के इलाज का खर्चा पूछा तो उन्हें बताया सात दिन का इलाज होगा और चार माह दवा चलेगी। सात दिन का एक मरीज के इलाज का खर्च 35 हजार रुपये और अगर दो मरीज है और एक कमरे में रहेंगे तो 15 हजार दूसरे मरीज का लगेगा। इसके बाद आरोपी के बताए खाते में ऑनलाइन 50 हजार रुपये भेज दिए। उसके बाद 25 हजार रुपये एक मरीज की सिक्योरिटी, फिर उनसे 35 हजार रुपये और जमा करने को कहा गया। उन्होंने 20 हजार रुपये और भेज दिए। उन्हें जब धोखाधड़ी का शक हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने नंबर ब्लॉक कर दिया।

आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल से की थी। साइबर सेल की जांच के बाद पीड़ि़त की तरफ से अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed