{"_id":"62e6ca3a33d3e672044ef9e2","slug":"fraud-of-99-thousand-by-fraudulent-credit-card-shamli-news-mrt5991768181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से 99 हजार 267 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से 99 हजार 267 रुपये की ठगी
विज्ञापन
- क्रेडिट कार्ड पर बीमा पॉलिसी की सुविधा को लेकर मांगा ओटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। साइबर अपराधी ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 99, 267 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मोहल्ला सलेक विहार निवासी मोहम्मद इकराम खान ने साइबर सेल प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे आईसीआईसीआई कंपनी का नया क्रेडिट कार्ड 20 जुलाई को प्राप्त हुआ था, जो 24 जुलाई को सक्रिय हुआ। पीड़ित के मुताबिक 30 जुलाई दोपहर में करीब एक बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को कंपनी से होना बताते हुए अपना नाम दिव्या शर्मा बताया। महिला ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर बीमा पॉलिसी की सुविधा सक्रिय है। महिला ने इसे इसे चालू रखने या बंद करने के बारे में पूछा। उसके मना करने पर महिला ने कहा कि उनके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा उसे बताना होगा। तभी उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। उसने महिला को जैसे ही ओटीपी बताया तो उसके कुछ ही देर में उसके क्रेडिट कार्ड से 99, 267 रुपये काट लिए गए, जो फर्जी तरीके से उसके क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर निकाले गए।