{"_id":"68bb310b1dddf2a1dd0df0f5","slug":"fraud-in-the-name-of-office-survey-attack-on-accounts-through-google-form-shamli-news-c-26-1-sal1002-148976-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऑफिस सर्वे के नाम पर जालसाजी, गूगल फार्म से खातों पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऑफिस सर्वे के नाम पर जालसाजी, गूगल फार्म से खातों पर वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। साइबर ठग लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। अब उन्होंने गूगल फार्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऑफिस सर्वे, इवेंट रजिस्ट्रेशन या कॉन्टैक्ट फॉर्म के नाम पर लिंक भेजकर ये ठग लोगों से बैंक व निजी जानकारियां भरवाते हैं और फिर उनके खाते खाली कर देते हैं।
n हाल ही के मामले
केस 1 : ऐरटी गांव के राहुल कुमार ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। तीन सितंबर को उसकी ईमेल पर ऑफिस सर्वे बताकर गूगल फार्म भेजा गया। उसने बैंक व आधार कार्ड की जानकारी फॉर्म में भर दी। कुछ ही देर में उसके खाते से 30 हजार रुपये गायब हो गए। राहुल ने पुलिस में शिकायत दी है।
केस 2 : बाबरी के सोनू कुमार के पास एक सितंबर को गूगल फार्म आया। उसमें प्राइवेट कंपनी के सर्वे की बात कहीं गई। साथ ही बैंक सहित अन्य निजी जानकारी भरने को कहा गया।
विज्ञापन
थोड़ी देर में दो बार ट्रांजेक्शन कर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। ये मामले सिर्फ बानगी हैं। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।