फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fourth phase of admission process begins in ITI

Shamli News: आईटीआई में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fourth phase of admission process begins in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राजकीय औद्योगिक संस्थानों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय आईटीआई लिसाढ़ के प्रधानाचार्य शिवचरण ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत और नवीन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों की ग्रुपवार मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची अभ्यर्थियों के लॉगिन पर भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई में गृह जनपद व अस्थायी पते से संबंधित अभ्यर्थी सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी रैंक देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट लेकर 24 अगस्त तक जनपद के नोडल राजकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले पूर्व पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद बची सीटों पर नवीन आवेदनकर्ताओं को मेरिट के आधार पर सीट आवंटित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूर्ण की जाएगी और आंवटन सूची संस्थान के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रवेश सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का होगा, जिनके सभी प्रमाणपत्र जांच में सही पाए जाएंगे। साथ ही प्रवेशित अभ्यर्थियों का डाटा 26 अगस्त की मध्यरात्रि तक एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। वहीं निजी आईटीआई के लिए पंजीकरण, आवेदन अपलोड और सत्यापन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद तीन राजकीय आईटीआई कॉलेज संचालित है, सभी में विभिन्न ट्रेडों में एक हजार के लगभग सीटें हैं, तृतीय चरण तक केवल 41 प्रतिशत सीटें ही भर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed