फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   four youth of myanmar detained

म्यांमार के चार युवक संदिग्ध हालत में पकड़े, पूछताछ जारी

Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
four youth of myanmar detained
म्यांमार के चार संदिग्ध युवक पकड़े, पूछताछ जारी
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में मदरसे के निकट मकान में रहने वाले चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए चारों युवक म्यांमार के निवासी बताए गए हैं, जो अवैध रूप से यहां पर करीब एक साल से रह रहे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें युवकों से पूछताछ कर रही है।
कस्बा जलालाबाद की खुशनुमा कॉलोनी में करीब एक साल से दो युवक रह रहे हैं। इनमें एक युवक कस्बे के एक मदरसे में पढ़ाते हैं। बताया गया है कि तीन दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों को थाने ले गई थी। पूछताछ में जानकारी में आया कि दोनों युवक म्यांमार के रहने वाले हैं। बाद में दोनों के बीच सुलह होने पर उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इनके पास बाहर के अन्य दो युवकों का भी आना जाना लगा रहता है। बताया गया है कि रविवार शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाहर से आए दो युवक भी उनके पास आए हुए है। पुलिस ने उनकी गतिविधियां संदिग्ध मानते हुए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस चारों युवकों से उनके यहां रहने संबंधी वीजा व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस मामले की जानकारी मिलते ही खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई। खुफिया विभाग की टीम ने जलालाबाद में डेरा डाल रखा है और इन युवकों के बारे में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

एटीएस के ले जाने का मचा शोर
जलालाबाद में चार युवकों के पकड़े जाने की चर्चा पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। कस्बे में बाहर से एटीएस टीम द्वारा उन्हें ले जाने का शोर मचा रहा। कई घंटे तक लोग यह जानकारी जुटाने में लगे रहे कि कहां की एटीएस थी और किस मामले में ले गई। बाद में पता चला कि बाहर की कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी बल्कि जिले की पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुखबिर से सूचना पर म्यांमार के चार युवकों के जलालाबाद में अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। इस आधार पर चार युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अगर उनके दस्तावेज सही नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed