फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four-year-old child dies after falling from tractor and coming under rotavator.

Shamli News: ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आए चार वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies after falling from tractor and coming under rotavator.
बाबरी के रघुनाथपुर में बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
बाबरी। गांव बाबरी के मजरा रघुनाथपुर में बाग की जुताई के दौरान चार वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रघुनाथपुर निवासी बाबूराम बृहस्पतिवार सुबह बाग में ट्रैक्टर रोटावेटर से जुताई कर रहे थे। उनके साथ पौत्र पांच वर्षीय नितिन और चार वर्षीय कृष भी ट्रैक्टर पर बैठे थे। जुताई के दौरान रोटावेटर में तार फंस गया। बाबूराम ने ट्रैक्टर बंद कर दिया और नीचे उतरकर रोटावेटर में फंसा तार निकालने लगे।

इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे बड़े पौत्र नितिन ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ा। इसी दौरान चार वर्षीय कृष ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय रोटावेटर के पास मौजूद बाबूराम भी उसकी चपेट में आने बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शाम को गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बाबरी के रघुनाथपुर में बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद

बाबरी के रघुनाथपुर में बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed