फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four Shiva devotees including mother and son drowned in Yamuna, divers saved their lives

Shamli News: मां-बेटे समेत चार शिवभक्त यमुना में डूबे, गोताखोरों ने बचाई जान

Tue, 30 Jul 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Four Shiva devotees including mother and son drowned in Yamuna, divers saved their lives
कैराना में यमुना नदी से महिला को बाहर निकालते गोताखोर
कैराना (शामली)। यमुना कुंड के पास स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से पानीपत और सोनीपत के महिला समेत चार शिवभक्त डूब गए। गोताखोरों ने किसी तरह चारों शिवभक्तों की किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


पानीपत जिले के गांव निंबरी निवासी कमलेश अपने बेटे बलविंदर व परिवार के ही एक अन्य सदस्य के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह ब्रिज से कुछ दूरी पर कुंड के पास स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से कमलेश डूबने लगी, जिसने अपने बेटे बलविंदर का पैर पकड़ लिया, जिस पर वह भी डूबने लगा, तो परिवार के तीसरे सदस्य ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तीनों डूब गए। उन्हें डूबता देख दिलशाद, जाहिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व मासूम आदि प्राइवेट गोताखोरों ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी तथा तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बलविंदर ने बाहर निकाले जाने के बाद बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यहां हादसा हो सकता है। वह गलत जगह पर स्नान करने पहुंच गए थे। उन्होंने गोताखोरों को धन्यवाद दिया, जिसके बाद अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा नहाते समय सोनीपत निवासी कांवड़िया अंकित यमुना में डूब गया।जिसे गोताखोरों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद शिवभक्त गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed