{"_id":"66d23c62b79288f8360e1954","slug":"four-people-including-an-employed-person-were-cheated-online-of-lakhs-of-rupees-shamli-news-c-26-1-sal1002-127177-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नौकरीपेशा समेत चार से की लाखों रुपयों की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नौकरीपेशा समेत चार से की लाखों रुपयों की ऑनलाइन ठगी
Sat, 31 Aug 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। ऑनलाइन ट्रेडिंग समेत अन्य लालच देकर कांधला क्षेत्र के चार लोगों से ठगी कर ली गई। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव मीमला निवासी रमेश चंद्र पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि कई माह पूर्व उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसका भांजा बोल रहा हूं और अस्पताल में भर्ती हूं। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। पीड़ित ने एक लाख 90 हजार रुपये ठग के खाते में डाल दिए। वहीं, गांव खंद्रावली निवासी विनोद कुमार पुत्र अजब सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बताया कि गांव में उसके नाम से किसान सेवा केंद्र खुलवाया जाएगा, जिसमें उसकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। व्यक्ति ठग के झांसे आ गया और दो बार में 40-40 हजार की नगदी गूगल पे के माध्यम से ठग के खाते में भेज दिए।
गांव रामपुर खेड़ी निवासी हरपाल गिरी पुत्र इलामचंद ने बताया कि उसके पिता की बीमारी के चलते पैरों की नसें खराब हो गई है। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन नसों का इलाज ढूंढ रहा था। मोबाइल पर एक एप दिखाई दिया जिस पर उसने एक फॉर्म भरने के लिए कहा तो उसने ने फॉर्म भर दिया। फॉर्म में दो लाख 66 हजार की नगदी भर दी। ठग के द्वारा उसके खाते से नगदी साफ कर दी गई।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कासिफ पुत्री यामीन ने बताया कि मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करके रकम को दोगुनी करने का लालच देकर खाते से एक लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामलों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
हमसे साझा करें ठगी के मामले
यदि आपके साथ भी किसी भी तरह से ठगी हुई है तो हमारे मोबाइल फोन नंबर 9548521732 पर मामला लिखकर भेज दें, उसे प्रकाशित किया जाएगा। यदि आपकी सजगता के कारण ठगी होने से बची है तो उसे भी शेयर कर सकते हैं।
व्यापारी से ठगी की जांच में जुटी साइबर सेल
ऊन के व्यापारी कृष्णपाल सिंह से 97 लाख की ठगी के मामले की जांच में साइबर सेल जुट गई है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।