{"_id":"587e5b304f1c1ba73fefe333","slug":"four-papers-were-sold-not-a-single-filing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नामांकन पत्र बिके, दाखिल एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नामांकन पत्र बिके, दाखिल एक भी नहीं
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से किसी राजनैतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। थानाभवन विधान सभा क्षेत्र से सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, उनके बेटे भारत कश्यप समेत चार नामांकन पत्र खरीदे गए है। उधर, डीआईजी जेके शाही ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष और उनके बेटे के अलावा थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से जड़ौदा निवासी मंजू कश्यप, बहुजन मुक्ति पार्टी के संयोजक मोहम्मद नासिर ने पर्चा खरीदा। कलक्ट्रेट की सीमा से 100 मीटर दूर बैरियर लगा दिया गया है। गेट पर लगाए गए मैटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है। कलक्ट्रेट कैंपस में भी दो बैरियर लगाए गए हैं।
डीएम कोर्ट में बनाए कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा नामांकन कक्ष के बाहर अलग-अलग मैटल डिटेक्टर गेट लगाया गया है। कलक्ट्रेट के अंदर लगाए गए दूसरे बैरियर के पास सीओ कैराना भूषण वर्मा, थानाभवन सीओ सुनील दत्त के अलावा पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
उधर, डीआईजी जेके शाही ने एक बजे के लगभग कलक्ट्रेट पहुंचकर कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा नामांकन कक्ष का जायजा लिया। डीएम सुजीत कुमार, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कैराना, शामली, ऊन के एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
न रहे कोई वोट अधूरा, मिलकर करेंगे सपना पूरा
शामली। विधानसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदाताओं के मोबाइल नंबर इकट्ठा किए जा रहे हैं। 11 फरवरी को वोटिंग करने के लिए मैसेज भेजा जाएगा।
45 हजार किसानों के मोबाइल नंबर इकट्ठा किए गए हैं। फेस बुक भी विधानसभा चुनाव छाया हुआ है। जिसमें विधानसभा चुनाव की बैठकेें, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां दिखाई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम सभाओं में मतदाता जागरूकता अभियान के होर्डिंग लगवाए गए हैं। रैली निकालकर मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। कहा कि न रहे कोई वोट अधूरा, मिलकर करेंगे सपना पूरा, का स्लोगन देकर विधान सभा चुनाव में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में अपना सहयोग दें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके।