फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four miscreants arrested for robbing a bag full of jewelery from a jeweler

Shamli News: सराफ से जेवरों से भरा बैग लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 24 May 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing a bag full of jewelery from a jeweler
बाबरी पुलिस ने पकडे लूट के आरोपी
शामली। एसओजी, सर्विलांस और बाबरी थाना पुलिस ने आठ दिन पहले सराफ रविंद्र सिंह से ज्वेलरी से भरा बैग लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 24 ग्राम वजन के सोने की ज्वेलरी बरामद की है। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा के मूल निवासी सराफ रविंद्र सिंह पिछले काफी समय से गऊशाला मोहल्ला नदी रोड मुजफ्फरनगर में रहते हैं, जबकि दुकान गांव में ही करते हैं। 16 मई की शाम को वह गांव से ई-रिक्शा में बैठकर बुटराड़ा बस स्टैंड पर पहुंचे और वह बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सराफ की आंख में मिर्च झोंककर उसके हाथ से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया था और मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी संतोष कुमार सिंह ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे बाबरी पुलिस ने भैंसानी रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके कब्जे से लूट की घटना में इस्तेमाल तमंचा, लूटे गए करीब 24 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की। पकड़े गए बदमाशों के नाम मटरू निवासी गांव हडौली माजरा थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी अशोक विहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद, शाकिर निवासी गांव शेरपुर लुहारा थाना छपरौली जिला बागपत, शादाब निवासी गांव किनौनी बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व असलम निवासी हिरनवाड़ा थाना बाबरी है जबकि फरार बदमाश का नाम समीर निवासी दिल्ली है। एएसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का मास्टरमाइंड रहा मटरू
सराफ से लूट का मास्टर माइंड मटरू था। एएसपी ने बताया 14 मई को असलम की और 15 को उसकी बहन की शादी थी। शादी में असलम की बुआ का लड़का मटरू भी आया था। मटरू ने सराफ रविंद्र की दुकान से 350 रुपये का सामान खरीदा था। सराफ ने जब अलमारी खोली तो उसमें रखी सोने की ज्वेलरी मटरू ने देख ली थी। मटरू ने असलम को यह बात बताई तो उसने लूट करने की घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इसके बाद मटरू ने अपने दोस्त शादाब व साकिर को लूट करने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद असलम भी उनके साथ मिल गया। असलम ने सराफ की रेकी की थी। एएसपी ने बताया पूछताछ में सामने आया कि असलम गांव में हेयर सैलून की दुकान करता है जबकि मटरू गन्ने के जूस का ठेला लगाता है। शाकिर पर थाना खेकड़ा जिला बागपत पर 2023 में दो मामले दर्ज हैं। अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जिस बाइक पर शाकिर व मटरू पकड़े गए हैं, वह बाइक अंकुर विहार दिल्ली से चोरी की गई थी, जिसकी नंबर प्लेट बदली हुई थी। दूसरी बाइक के बारे में जांच की जा रही है।

घटना के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे की रही अहम भूमिका
एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाश दूसरे जिले के होने और हेलमेट व कपड़े से मुंह को ढके होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस टीम की मदद से शामली से मुजफ्फरनगर व बागपत तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनके आधार पर पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिली। एएसपी ने बताया बदमाश पहले मुजफ्फरनगर गए और फिर वहां से किसी रास्ते से होते हुए बागपत पहुंचे थे। बृहस्पतिवार सुबह पकड़े गए चारों बदमाश फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed