{"_id":"65fb3e7726b879211d0e79ba","slug":"four-injured-including-car-driver-in-separate-accidents-shamli-news-c-26-1-smrt1048-118332-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अलग-अलग हादसों में कार चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अलग-अलग हादसों में कार चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव कुड़ाना के निकट रात को असंतुलित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके अलावा आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में तहसील के निकट बस की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
शामली-भौरकलां मार्ग पर मंगलवार देर रात गांव कुड़ाना के निकट भौराकलां की तरफ से आ रही कार अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहा युवक गौरव निवासी गांव गैड़बरा थाना दोघट जिला बागपत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका साथी चोट लगने से बच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
उधर, बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी लक्ष्मीचंद ई-रिक्शा लेकर शामली में सामान लेने आ रहा था। ई-रिक्शा में उसका भाई कलीराम व एक अन्य सवारी थी। जब ई-रिक्शा तहसील के निकट पहुंची तो सामने से आ रही प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में लक्ष्मीचंद व सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसके भाई को हल्की चोट लगी है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से लक्ष्मीचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।