फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four hours of rain became a disaster

चार घंटे की बारिश बनी आफत

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four hours of rain became a disaster
शामली बरसात से कबाडी बजार में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिन के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब चार घंटे भारी बारिश हुई। बारिश से समूचा शहर जलमग्न हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश से कई स्थानों पर मकान गिर गए, जिसमें एक महिला घायल हो गई। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा में बिजली गिरने से दो मकानों के विद्युत उपकरण फुंक गए और दीवारों में दरार आ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलते ही सात बजे आसमान में घने बादल छाए रहे। साढ़े सात बजे के लगभग बारिश शुरू हो गई। बारिश लगातार साढ़े ग्यारह बजे तक हुई। चार घंटे की बारिश से शहर के विजय चौक, अजंता चौक, कैराना रोड, करनाल रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, नगरपालिका रोड, नेहरू मार्केट, मिल रोड, कोतवाली रोड, रेलवे रोड, माजरा रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, बैंड मार्केट, गोशाला रोड, शांतिनगर नाला पटरी, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, बरखंडी, रेलपार, माजरा रोड स्थित इफ्को खाद गोदाम कार्यालय, एनसीसी कार्यालय परिसर समेत पूरा शहर जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात का तापमान स्थिर रहा है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 32 और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। छह किमी की रफ्तार से हवा चली। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अबुंज कुमार ने बताया कि कैराना रोड कार्यालय में मामूली बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजली गिरने से दो घरों के उपकरण फुंके
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में बारिश के दौरान जाबिर व फिरासत उर्फ भूरा के घरों में बिजली गिरने से हजारों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण व फिटिंग के तार फुंक गए। बिजली गिरने से मकानों में दरारें आ गई हैं और लोगों में गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। दहशत की वजह से जाबिर की पत्नी बेहोश हो गई। उनका शामली अस्पताल में उपचार कराया गया। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने डर के वजह से दिल की धड़कने तेज होना बताया। पूर्व विधायक राव अब्दुल बारिश ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
----
बारिश में दो मकान गिरे, महिला घायल
जलालाबाद/बाबरी। बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से दो स्थानों पर मकान गिर गए जबकि परिजन बाल बाल बचे। गांव अहमदपुर में अनीता और संदीप कुमार के धूप निकलते ही दोनों के मकान भी भरभराकर गिर पड़े। जिसमें परिजन बाल बाल बचे, ग्रामीणों की सहायता से परिवार के लोगों को मकान के अंदर से निकाला।

बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में बृहस्पतिवार सुबह बारिश में राजपाल व उसकी पत्नी वीरमति मकान गिरने से मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बमुश्किल निकाला। सिर में चोट लगने से महिला घायल हो गई। मलबे में दबकर घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक राजपाल (36) अपनी पत्नी वीरमति के साथ रहते हैं। उनके तीन पुत्रियां शादीशुदा है। दंपती घर पर अकेला रहता है और पशु पालन कर गुजर बसर कर रहा है। इसी गांव में बिरजू, इकबाल, महमूद के भी कच्चे मकान है, जो जर्जर हालत में है।

शामली बरसात से कबाडी बजार में भरा पानी

शामली बरसात से कबाडी बजार में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर बरसात सडक पर भरा पानी

शामली कैराना रोड पर बरसात सडक पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर बरसात छाता लगा कर बच्चे को लेकर खडी महिला

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर बरसात छाता लगा कर बच्चे को लेकर खडी महिला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed