{"_id":"688a6727e910afa1620b4084","slug":"four-days-have-passed-since-the-theft-and-firing-incident-in-jasala-the-accused-is-still-absconding-shamli-news-c-26-1-sal1002-146720-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जसाला में चोरी व फायरिंग की घटना को चार दिन बीते, आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जसाला में चोरी व फायरिंग की घटना को चार दिन बीते, आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला में चार दिन पहले हुई चोरी और विरोध करने पर युवक और उसकी मां पर फायरिंग की घटना में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं गढ़ी दौलत गांव में परवेज के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जसाला गांव में रविवार रात चोर यशपाल के घर से पानी पीने का थर्मस और जूते चुराकर ले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने पास ही रहने वाले महेंद्र फौजी के घर से 3800 रुपये और सिपाही सम्राट के घर का ताला तोड़कर 2 हजार रुपये चुरा लिए। वहीं प्रोफेसर फग्गन सिंह के मकान का भी ताला तोड़ा गया था।
जब चोर गली से गुजर रहे थे, तो सचिन ने उन्हें टोका। इस पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। छर्रे सचिन और उसकी मां शिक्षा देवी को लगे, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीड़ित के चचेरे भाई वर्णिक चौहान ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं प्रोफेसर फग्गन सिंह की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और गांव में रातभर जागकर पहरा दिया जा रहा है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।