फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four boys were washed away while bathing in Yamuna, one died

Shamli News: यमुना में नहाते हुए चार बालक बहे, एक की मौत

Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four boys were washed away while bathing in Yamuna, one died
बिडौली में दशहरे के दूसरे दिन यमुना में स्नान करने आए डूबे बालक को पानी से बाहर निकालते गोताखोर
झिंझाना (शामली)। यूपी-हरियाणा सीमा स्थित बिडौली यमुना घाट पर निर्जला एकादशी पर स्नान करने आए एक ही परिवार के चार बच्चे गहरे पानी में बह गए। साथ में आए परिवार के लोगों ने शोर मचाने पर पास के खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने पानी में कूदकर तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बालक गहरे पानी में चला गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसान गोताखोरों ने बालक को पानी से बाहर निकाला। उपचार के लिए करनाल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिडौली यमुना घाट पर राकेश निवासी गांव इडूमाजरा हरियाणा अपने परिवार के साथ यमुना घाट पर स्नान करने के लिए आया हुए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि चार बच्चे इकट्ठे पास ही स्नान कर रहे थे। बच्चे खेलते हुए पानी में थोड़े आगे चले गए जिससे चारों बच्चे गहरे पानी के अंदर बह गए। बच्चों को पानी के अंदर डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर पास ही खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बालक गहरे पानी के अंदर लापता हो गया।
विज्ञापन

गोताखोरों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद चौथे बच्चे को गहरे पानी से निकाला। जिसको परिजन करनाल के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर मौके पर मौजूद माता पिता वह दूसरे अन्य बहन भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कुनाल (सात) की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दो बालिकाएं तथा दो बालक इकट्ठा नहा रहे थे तभी हादसा हुआ।

बिडौली में दशहरे के दूसरे दिन यमुना में स्नान करने आए डूबे बालक को पानी से बाहर निकालते गोताखोर

बिडौली में दशहरे के दूसरे दिन यमुना में स्नान करने आए डूबे बालक को पानी से बाहर निकालते गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed