फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four arrested for smearing mud on BJP's posters

Shamli News: भाजपाइयों के पोस्टर पर कीचड़ डालने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for smearing mud on BJP's posters
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में मकान की दीवार पर लगाए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के पोस्टर पर कीचड़ फेंककर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी शाहिद के मकान पर लगे भाजपा कार्यकर्ताओं के पोस्टरों पर कीचड़ फेंककर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इस मामले का गढ़ीपुख्ता पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चार नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मो. हसन, आरिफ, मखदूम व आतिफ निवासी गांव बुंटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनका चार सितंबर 2021 को मो. हसन, आरिफ की मां जनूद व मेहरोज की किश्त जमा करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें मेहरोज के पति सलीम को चोट आई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया था, लेकिन मोहम्मद हसन व आरिफ को लगा कि अब सलीम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। इसी को लेकर मकान की दीवार पर लगे भाजपा कार्यकर्ताओं के पोस्टरों पर कीचड़ फिकवा दिया था और उनकी फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी गढ़ी पुख्ता राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed