{"_id":"604facfd8ebc3ec39d6139e7","slug":"four-arrested-for-kidnapping-fruit-trader-shamli-news-mrt530122113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल व्यापारी के अपहरण में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल व्यापारी के अपहरण में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकडे अपहरण के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
फल व्यापारी के अपहरण में चार गिरफ्तार
कांधला (शामली) फल व्यापारी के चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। 12 मार्च को फल व्यापारी का कांधला से अपहरण कर लिया गया था। बदमाश उसे हरियाणा के कुंडली बार्डर पर छोड़कर फरार हो गए थे।
कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी वाजिद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मार्च को जब वह पानीपत जा रहा था, कस्बे के मोहल्ला माजरा से आधा दर्जन युवक कार में उसका अपहरण कर ले गए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दस हजार रुपये लूट लिए थे। बाद में व्यापारी को हरियाणा राज्य के कुंडली बार्डर पर छोड़कर फरार हो गए थे। रविवार देर शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी क्षेत्र के गंगेरू रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने कस्बे की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गंगेरू की और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मुजम्मिल, निवासी मोहल्ला मिर्दगान कस्बा कांधला, संदीप, निवासी आजादनगर थाना समालखा जिला पानीपत , राजबीर उर्फ बीरा व शमशाद निवासी गांव नारायणा थाना समालखा पानीपत हरियाणा बताए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कस्बा निवासी एक फल व्यापारी का चार दिन पूर्व अपहरण किया था। व्यापारी को सोनीपत में एक मकान में बंधक बनाकर रखने के बाद कुंडली बार्डर पर छोड़ दिया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 5100 रुपये, अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, एक तमंचा व कारतूस, तीन चाकू, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम गुलफाम व गिन्नी बताए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों बदमाशों का चालान कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के दोनों फरार साथियों की तलाश कर रहीं है।
उधार लिए थे दो लाख 15 हजार रुपये
कांधला। फल व्यापारी वाजिद के अपने मोहल्ले के ही पकड़े गए युवक मुजम्मिल पर दो लाख 15 हजार रुपये उधार थे। वाजिद लगातार मुजम्मिल से अपने रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। मुजम्मिल ने अपना कर्जा उतारने के लिए व्यापारी वाजिद का अपहरण करने की योजना बनाई और हरियाणा निवासी अपने साथियों को व्यापारी का अपहरण करने के लिए तैयार किया। वाजिद कस्बे के मोहल्ला माजरा में गैराज में खड़ी अपनी कार को लेने के लिए गया तो बदमाशों ने उसका का अपहरण लिया। बदमाश व्यापारी को लेकर सोनीपत पहुंचे, जहां पर उन्होंने व्यापारी को एक मकान में बंधक बना लिया और उससे मोटी रकम की मांग करने लगे। इसी बीच बदमाशों को मुजम्मिल ने फोन पर सूचना दी कि पुलिस को मामले की जानकारी हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के डर से बदमाश व्यापारी को कुंडली बार्डर छोड़कर फरार हो गए थे।