फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four accused seeking extortion from Pradhan's son arrested

प्रधान के पुत्र से रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four accused seeking extortion from Pradhan's son arrested
गढ़ीपुख्ता (शामली)। पुलिस ने गांव गढ़ी अब्दुल्ला की महिला प्रधान के पुत्र से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष संदीप बालियान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गुराना मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि प्रधान के पुत्र फरहान निवासी गढ़ीअब्दुल्ला खां से रंगदारी मांगने वाला आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से मानकपुर गांव की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम गांव मानकपुर पहुंची और बाइक सवार दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम आस मोहम्मद उर्फ रामकुमार पुत्र फारूक निवासी गांव कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी मोहल्ला दरबारा शेखपुरा कदीम जिला सहारनपुर और मोहल्ला नित्यानंद सनौली रोड पानीपत हरियाणा बताया। जबकि दूसरे ने अपना नाम वजाहत पुत्र आसिफ निवासी दक्षिणी दिल्ली न्यू फ्रेंडर्स कालोनी सहारनपुर मूल निवासी गढ़ीअब्दुल्ला खां थाना गढ़ीपुख्ता बताया। पूछताछ के बाद इनके अन्य दो साथियों कोकब और कासिफ निवासी गांव गढ़ी अब्दुल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 1400 रुपये, बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड , चेकबुक ओर दो एटीएम कार्ड बरामद हुए। बरामद बाइक को आरोपियों ने शामली से चोरी करना बताया है।
विज्ञापन

फर्जी रूप से तैयार कराया आधार कार्ड
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी आस मोहम्मद ने बताया कि उसने अपने असली आधार कार्ड को स्कैन कराकर रामकुमार के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किया तथा इसी आधार कार्ड के आधार पर उसने बैंक में खाता खुलवाकर चेक बुक भी हासिल कर ली। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन में जो सिम है वह फर्जी आधार कार्ड के जरिये लिया गया है। इसी फोन के माध्यम से उसने अपने साथी वजाहत, कोकब और कासिफ के साथ मिलकर दो जुलाई की रात को गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी प्रधान के पुत्र फरहान से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसकी रिपोर्ट गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed