{"_id":"6068b8ba8ebc3ee64b5f28d7","slug":"four-accused-arrested-in-double-murder-shamli-news-mrt532882775","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में चार हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में चार हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में दोहरे हत्याकांड में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में मंगलवार को सहेंद्र और सतपाल पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष की ओर से गोली लगने के बाद महिला गजना और ललतेश की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक जांच में कई और नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से संजीव, सूरज, विकास, निवासी इस्लामपुर घसौली व कर्ण, निवासी नौरता थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चारों लोगों का चालान कर दिया। बता दें कि इस घटना के संबंध में ओमबीर ने गांव के ही प्रमोद, भोला उर्फ सुधीर, सतपाल, जितेंद्र, यशपाल, रोमियो, महिला ऊषा और बबीता के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ऊषा, बबीता, भोला उर्फ सुधीर और सतपाल को गिरफ्तार कर पहले ही चालान कर दिया था। पुलिस फरार चार नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)