{"_id":"687be9f81950be5a26099dea","slug":"former-councillors-son-dies-in-a-road-accident-shamli-news-c-26-1-sal1001-146060-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पूर्व सभासद के बेटे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पूर्व सभासद के बेटे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कैराना। बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे पूर्व सभासद के बेटे अभिषेक चौधरी (25) की मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी मनीष घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
शनिवार को शामली रोड निवासी वार्ड छह के पूर्व सभासद सुधीर का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक चौधरी बुलेट बाइक पर अपने साथी मनीष के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहा था। दुसरी बाइक पर मोहल्ला आलकला निवासी सारंग व उसका साथी था। सारंग ने बताया कि बरला छपार के पास टोल प्लाजा पर बुलेट की स्कूटी से टक्कर हो गई, जिससे अभिषेक व मनीष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। अभिषेक के एक बेटी तीन साल की तथा दूसरी बेटी 15 दिन की है। अभिषेक अपने पिता के साथ खेती का कार्य करते थे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा था। काफी संख्या में लोग पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे।