{"_id":"6123e0198ebc3e799a40b479","slug":"forced-to-buy-water-from-outside-shamli-news-mrt5530444174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा
विज्ञापन
कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में पानी लेकर आते लोग
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा
शामली, कांधला। पालिका पेयजल लाइन से दूषित पानी आने के बाद मोहल्ले के कई लोग बीमार होने पर प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जल निगम की टीम मोहल्ले के लोगों के बीच पानी के नमूने लेने के लिए पहुंची। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने टीम के सदस्यों के सामने अपना दर्द बयां किया। कहा कि पालिका द्वारा भेजे गए टैंक का पानी भी पीने लायक नहीं है, जिस कारण मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में कई दिन पूर्व पालिका के द्वारा दी गई पानी की सप्लाई में दूूषित पानी आने से करीब 35 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इससे आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ हंगामा करते हुए समस्या के समाधान की मांग की थी। नगर पालिका ने इस समस्या के निस्तारण तक अपनी ओर से पानी का टैंक भेजकर मोहल्ले के लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की थी। मोहल्लेवासी ताहिर, कालू, सोनू, इकरा, शबनम, सलीम, उस्मान के अनुसार यह पानी भी पीने योग्य नहीं होने के कारण उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। इन लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की गई थी।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि पीने योग्य पानी की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से न किए जाने से लोग परेशान है, जिस कारण लोग बाहर से पानी खरीद कर ला रहे हैं। मामले को डीएम ने गंभीरता से लेकर जांच जल निगम को दी थी। सोमवार को डीएम के आदेश के बाद जल निगम की टीम मोहल्ले में पानी के नमूने लेने के लिए पहुंची। टीम के मोहल्ले में पहुंचते ही लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई। उनका कहना था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। काफी दूर से 20 से 25 रुपये में पानी के कैंपर खरीदकर लाना पड़ रहा है। बार-बार आश्वासन के बाद अब तक उन्हें पीने लायक पानी नहीं मिल पाया है। मामले में जल निगम के जेई ने सौरभ त्यागी ने बताया कि उनकी टीम ने पानी के कई नमूने मोहल्ले के लोगों के बीच पहुंचकर लिए है। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने टीम को अपनी परेशानी भी बताई है।

कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में पानी लेकर आता बालक- फोटो : SHAMLI

कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में सैंपल लेने पहुंची जल निगम की टीम- फोटो : SHAMLI