{"_id":"589618954f1c1b953fe821d6","slug":"force-ke-liye-rawana-hue-vahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स के लिए रवाना हुए वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स के लिए रवाना हुए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेंगे। पंजाब में मतदान संपन्न होने पर पैरामिलिट्री फोर्स शामली आएगी। फोर्स को लाने के लिए शनिवार को वाहनों को पंजाब रवाना कर दिया गया।
शामली जनपद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 25 कंपनी और एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स स्वीकृत हुई थी। इसके अलावा तीन कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स पूर्व में ही जनपद में आकर डेरा जमा चुकी है। उधर, पैरामिलिट्री फोर्स को लाने के लिए शनिवार को शामली जिले से 30 बसें, 15 ट्रक और अन्य छोटे वाहन पंजाब के लिए रवाना कर दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शामली जिले में 11 फरवरी को मतदान होना है, उससे तीन दिन पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स शामली में पहुंच जाएगी।
इसके बाद फोर्स के जवानों की तैनाती मतदान केंद्रों पर करा दी जाएगी। फोर्स के पहुंचने पर मतदान केंद्रों पर लगने वाली ड्यूटी का चार्ट बनाया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में कुल 445 मतदान केंद्र हैं, जिनके 898 मतदेय स्थलों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही संवेदनशील गांवों में भी तैनाती कराई जाएगी। ताकि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके। सभी तैयारियांे की लगातार समीक्षाएं भी कराई जा रही हैं।