फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For the first time in Shamli loudspeakers were installed and doors were decorated

Shamli News: शामली में पहली बार लाउडस्पीकर लगाए और द्वार सजाए

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Shamli loudspeakers were installed and doors were decorated
शामली। इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को आकर्षित करने और उनमें जोश भरने के उद्देश्य से प्रशासन ने अलग तरह की तैयारी की है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए जहां बनत, लालू खेड़ी, कंडेला और कैराना बाईपास, यमुना ब्रिज और अन्य स्थानों पर भगवान शिव और गणेश की आकर्षक पेंटिंग बनवाई गईं हैं। वहीं, जोश भरने के लिए शहर के करीब दो किलोमीटर से अधिक एरिया को लाउडस्पीकर और रंगीन झालरों से सजाया गया है। लाउडस्पीकर में दिनभर भगवान शिव के भजन और गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा का आगाज हो चुका है। प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। हरियाणा और यूपी के विभिन्न हिस्सों से शामली से होकर हरिद्वार के लिए गंगाजल लेने के लिए शिवभक्तों ने जाना शुरू कर दिया है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस बार शिवभक्ताें में जोश भरने के उद्देश्य से नए प्रयोग भी किए गए हैं। एक तरफ जहां अंडरपास पर भगवान शिव, गणेश की आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है। वहीं जगह-जगह सजाए गए द्वार भी लगाए जा रहे हैं, ताकि शिवभक्तों को भी खुशी की अनुभूति हो।
विज्ञापन

इसके अलावा जगह-जगह भंडारे भी सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित कराए जाएंगे। एडीएम खुद पूरी व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं। कई स्थानों पर एडीएम ने खुद खड़े होकर पेंटिंग और अन्य व्यवस्थाएं कराईं हैं। जिले में पहली बार इस तरह की व्यवस्था देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ढीले तारों को भी कराया जा रहा सही
एडीएम ने बताया कि आने वाले शिवभक्त हादसे का शिकार नहीं हों, इसके लिए कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले बिजली के ढीले तारों को भी सही कराया जा रहा है। इसके अलावा कुछ पोल को ढकवाया जा रहा है। सड़क की तरफ बड़े पेड़ों की टहनियों को भी कटवाया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।


- रोडवेज बसों और ट्रेनों में इमरजेंसी नंबर होंगे चस्पा

कांवड़ के मुख्य मार्गों एवं रोडवेज की बसों, ट्रेनों में इमरजेंसी के सभी नंबर चस्पा कराए जाएंगे। जिनमें पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 100, स्वास्थ्य सेवा 108, फायर ब्रिगेड 101 तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर के होर्डिंग इत्यादि लगवाए जाएंगे।



- सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी ने चलाया अभियान
जीआरपी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधू और टीम के अन्य सदस्यों ने यात्रियों से संदिग्धों की सूचना देने की अपील की। शामली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाहरी पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed