फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For the first time in life, temples were closed for so many days

जिंदगी में पहली बार इतने दिन बंद रहे मंदिर

Mon, 08 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
For the first time in life, temples were closed for so many days
शामली आर्य समाज मंदिर में यज्ञ में शामिल युवती। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के हनुमान धाम पर पहुंचे शहर के राजीव मलिक ने कहा कि वह रोजाना मंदिर आते हैं, लेकिन आज तक इतने लंबे समय तक कभी मंदिर बंद नहीं हुए। आज मंदिर आए तो बड़ा अच्छा लगा। भगवान के दर्शन किए । इस संकट की घड़ी में तो सबको साथ मिलकर चलना ही होगा।
विज्ञापन

संजय संगल ने कहा कि वैसे तो भगवान सबके मन में है, लेकिन मंदिर में आना उनका भी नित्यकर्म है। वह रोजाना मंदिर आते हैं, लेकिन बीमारी के चलते मंदिर भी लंबे समय बंद रहे। उन्होंने तो ईश्वर से यही मांगा कि इस कोरोना को जल्द हमारे देश से दूर करो ताकि फिर से सब कुछ पहले जैसा हो।
विज्ञापन

धीमानपुरा निवासी श्वेता आर्य ने बताया कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में यज्ञ करके यही मनोकामना मांगी कि कोरोना संक्रमण से देश मुक्त हो ताकि ये तमाम पाबंदियां हटें और सब कुछ पहले की तरह से चले। इसके लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के तमाम नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed