फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For security, the district has been divided into 15 sectors from 11.

Shamli News: सुरक्षा के लिए जिले को 11 से बढ़ाकर 15 सेक्टरों में बांटा जिला

Thu, 13 Mar 2025 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
For security, the district has been divided into 15 sectors from 11.
शामली। होली, दुल्हैंडी और रमजान के दूसरे जुमे पर जिले में शांति एवं सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले को 11 सेक्टर से बढ़ाकर 15 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से ही जिले में पुलिस व पीएसी बल लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है। शुक्रवार को दुल्हैंडी के साथ रमजान माह में दूसरे जुमे की नमाज अता की जाएगी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले जिले में तीन जोन और 11 सेक्टर बनाए गए थे। अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए सेक्टर की संख्या बढ़ाकर 15 की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक होलिका स्थल पर कम से कम एक-एक आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यालय से 15 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक समेत 300 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल सभी थानों को उपलब्ध कराया गया है। शहर कोतवाली, कैराना व थानाभवन थाने को एक-एक प्लाटून पीएसी और बाकी सभी थानों को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नौ क्यूआरटी बनाई गई। एक क्यूआरटी पुलिस लाइन में, एक पुलिस ऑफिस, एक-एक क्यूआरटी तीनों सीओ के साथ, एक एएसपी और एक क्यूआरटी एसपी के साथ रहेगी। रिजर्व में भी क्यूआरटी रहेगी। शामली, कैराना, थानाभवन और झिंझाना पर दमकल की एक-एक गाड़ी रहेगी, ताकि आगजनी की कहीं घटना होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर काबू पाया जा सके। सुबह से लेकर होलिका दहन तक पुलिस की लगातार गश्त की जा रही है।

शुक्रवार को सुबह से लेकर जुमे की नमाज अदा होने और उसके बाद शाम तक पुलिस बल को भ्रमण करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी के लिए सर्विलांस सेल को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा अफवाह फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed