फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For samples of 28 hair salon operators and artisans

28 हेयर सैलून संचालक और कारीगरों के सैंपल लिए

Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
For samples of 28 hair salon operators and artisans
थानाभवन। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 हेयर सैलून संचालक और उनके यहां काम करने वाले कारीगरों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

कस्बे में जहां कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला की मेरठ अस्पताल में मौत हो चुकी है। जबकि एक डॉक्टर के कंपाउंडर का कोरोना वायरस के बाद उपचार चल रहा है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने कस्बे के दो मोहल्लों को भी हॉटस्पॉट कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग का कस्बे में संदिग्धों के लिए सैंपलिंग अभियान जारी है। शनिवार को इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेयर सैलून संचालक के सैंपल लिए। सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि दिनभर में 28 हेयर सैलून संचालक और उनके यहां काम करने वाले कारीगरों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही सभी को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि, दूसरी ओर सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने का अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed