{"_id":"58dbfbf64f1c1bf64c63e436","slug":"food-security-department-s-team-opposes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का विरोध
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के माजरा रोड स्थित किराना की दुकान पर छापा मारकर कुट्टू के आटे का नमूना लिया। टीम जब दूसरी दुकान पर पहुंची तो व्यापारियों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके चलते टीम बिना नमूने लिए बैरंग लौट आई।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में शहर के माजरा रोड पर अभियान चलाया। टीम ने शहर के माजरा रोड पर कन्हैया लाल पवन कुमार की किराना की दुकान पर छापामार कर कुट्टू के आटे का नमूना लिया।
नमूना लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दूसरी दुकान पर चौलाई का नमूना लेने लगी तो मौके पर भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर जिंदल के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा टीम के बीच काफी नोकझोंक हुई। व्यापारियों के विरोध के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लिए बगैर ही लौट गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।