{"_id":"6400e87902e63e38fc018217","slug":"food-safety-department-team-took-seven-samples-shamli-news-c-14-1-139902-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए सात नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए सात नमूने
विज्ञापन
- होली के मद्देनजर विभाग ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली के त्योहार के मद्देनजर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए वाराणसी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
होली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में अभियान चला रखा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में विभागीय टीम ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर ने बताया कि विभागीय टीम ने थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में रिजवान के यहां से खुला रखे बेसन का नमूना लिया गया।
कस्बा थानाभवन में आनंद डेयरी के वाहन से डबल टोन दूध, दही, मिश्रित दूध और गाय के दूध के एक-एक नमूना लिया गया। गांव सिक्का में अनिल शर्मा वाहन चालक से नमकीन का नमूना लिया गया। इसके अलावा कैराना में मुरसलीन की दुकान से मैदा का नमूना लिया गया। इस तरह से जिले से सात नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए वाराणसी प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, प्रजन सिंह, एसबी सिंह और सुनील कुमार शामिल रहे।