{"_id":"613262968ebc3e7d131a1bc4","slug":"food-and-drink-arrangements-will-be-made-at-six-places-shamli-news-mrt5546420200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्थानों पर रहेगी खाने-पीने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्थानों पर रहेगी खाने-पीने की व्यवस्था
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में प्रैस वार्ता करते खाप चौधरी
- फोटो : SHAMLI
शामली। नगर पालिका परिषद परिसर में भारतीय किसान यूनियन की शुक्रवार को शुक्रवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में देशभर के किसान भाग लेंगे। उन सभी अतिथियों का स्वागत पूरे जोरशोर से किया जाएगा। रास्ते में पड़ने वाले गांव जगह-जगह खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने बताया कि हरियाणा के करनाल व पंजाब से आने वाले किसानों के लिए बिड़ौली, झिंझाना और टिटौली में लंगर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा शामली, बुटराड़ा और बनत में भी लंगर लगाए जाएंगे। शामली जनपद के सभी पदाधिकारी बाहर से आने वाले मेहमानों की तहेदिल से आवभगत करेंगे।
कांधला के ग्राम भभीसा में और कैराना से शामली आते हुए खेड़ी गांव में भी जलपान की व्यवस्था की गई है। बैठक में बाबा शौकिंद्र, किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, देवराज, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, जयपाल, गुलफाम, सतबीर, तालिब, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क
शामली। किसान महापंचायत को लेकर कांधला क्षेत्र के गांवों में किसान नेता राजन जावला ने जनसंपर्क किया। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत के लिए क्षेत्र के गांव सुन्ना, हुरमजपुर, भभीसा, कनियान, भनेडा, भारसी, डांगरौल, नाला, मखमुलपुर आदि गांवों का दौरा कर किसानों को भारी तादाद में पहुंचने की अपील की है। बताया कि कांधला ब्लॉक से हजारों किसान महापंचायत में भाग लेंगे।