फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Following the leaders took the oath of office and secrecy

ब्लाक प्रमुखों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Following the leaders took the oath of office and secrecy
Following the leaders took the oath of office and secrecy - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली क्षेत्र के विकास खंड कार्यालयों पर नवनियुक्त ब्लाक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कैराना के विकास खंड कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजदेव सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नफीसा पत्नी चौधरी गय्यूर निवासी भूरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद विकास खंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में ब्लाक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों की बैठक ली। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इंद्रसेन यादव, सीओ निशांक शर्मा, बीडीओ व एडीओ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांधला के खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में डीडीओ जीपी गौतम ने सबसे पहले निर्विरोध चुने गये ब्लॉक प्रमुख हरविंदर चौहान को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद सभी बीडीसी सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीडीसी सदस्यों में भारी उत्साह दिखाई दिया। डीडीओ जीपी गौतम ने कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्य सभी ग्राम पंचायतों में आपसी सहयोग व मैत्री भाव के साथ कार्य करके विकास दर को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान बीडीओ डॉ. विरेन्द्र सिंह, एडीओ मुकुटराज सिंह, मनोज सहित बीडीसी मौजूद रहे। 

थानाभवन के खंड विकास कार्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मीना देवी उर्फ गीता देवी सहित बीडीसी सदस्यों को जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधान राव मेहरबान की अध्यक्षता व मुकेश शास्त्री के संचालन में आयोजित समारोह में जिला पंचायत सदस्य ठा. शेरसिंह राणा ने कहा क्षेत्र में विकास कराना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। 

इस दौरान ठा. अरुण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी उदयवीर सिंह कैल, ठा. नेत्रपाल सिंह,  संदीप गुप्ता, संजय राणा, लियाकत प्रधान, सिपट्टर सिंह, प्रधान सतीश सैनी, रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे। 


ऊन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने ब्लाक प्रमुख मेमकला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने समारोह में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी। इस दौरान डीपीआरओ सतीश कुमार ने ग्राम प्रधानों को कर्तव्य एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ उमेश साहू  समेत ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed