फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Follow traffic rules

पुलिस की सहायता लेने के लिए टोल फ्री नंबरों पर दे जानकारी

Sat, 23 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules
शामली। यातायात माह के तहत पुलिस विभाग द्वारा वीवी पीजी कालेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कालेज में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यशाला में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यातायात नियमों का पालन कर वे खुद की सुरक्षा करने के साथ पूरे परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना में किसी तरह की हानि होने से पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि बताया कि पुलिस की सहायता लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल 112, 1090, डायल 181 आदि पर सूचना दें। इन नंबरों पर सूचना मिलते ही पुलिस सहायता के लिए तुरंत पहुंचेगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके बोहरा और महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या वंदना, कालेज के सचिव दीपक जैन और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed