फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Follow home remedies to prevent diseases

रोगों से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं

Tue, 24 Mar 2020 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Follow home remedies to prevent diseases
रोगों से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शामली जनपद भी लॉकडाउन हो गया है। अब लोगों को घरों में ही रहना पड़ेगा। घर पर रहकर अपने को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू नुस्खे भी कारगर उपाय हैं। शहर के यूनानी चिकित्सक राजीव बंसल ने बताया कि आज कोरोना को लेकर जो परिस्थितियां सामने हैं, उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। फलों में संतरे का सेवन करना सबसे अच्छा है। आंवले का मुरब्बा या पाउडर दोनों ही तरह से ले सकते हैं। इसके अलावा अदरक, हल्दी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। सौंठ, काली मिर्च और पीपल का पाउडर शहद में मिलाकर दिन में दो बार लें। गिलोय और चिरायते का काढ़ा बनाकर लें। इन नुस्खों का सेवन करने से वायरल जनित रोगों से बचाव के साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed