{"_id":"65089c1caec2d19d0105b364","slug":"fogging-society-is-feeling-the-rust-people-are-feeling-the-sting-of-layout-and-malaria-shamli-news-c-26-1-smrt1056-9109-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फॉगिंग मशीनों को लगा रहे जंग, लोगों को लग रहा डेंगू और मलेरिया का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फॉगिंग मशीनों को लगा रहे जंग, लोगों को लग रहा डेंगू और मलेरिया का डंक
विज्ञापन
- नगर पालिका का दावा, सभी वार्डों में फॉगिंग कराने के लिए बनाई गई है टीमें, रोजाना हो रही फॉगिंग
- पड़ताल के दौरान कई वार्डों में लोगों ने कहा उनके लिए सफाई व्यवस्था के लिए नहीं पहुंची टीम, फॉगिंग भी नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मच्छर लगातार वार कर रहे हैं। जिसके कारण डेंगू , मलेरिया और बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव मुसीबत बना हुआ है। यहां न मच्छरों पर वार हो रहा है और न ही जल की निकासी कराकर उन्हें पनपने से रोका जा रहा है। यहां तक की नगर पालिका ने अभी तक कई वार्डों में दवाई का छिड़काव तक नहीं कराया है । ऐसे में लोगों को डेंगू व मलेरिया की बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है, जिससे उनको काफी दिक्कत हो रही है। कई वार्डों की गलियों में तो गंदगी का अंबार तक लगा हुआ है।
शहर के वार्ड नौ स्थित देव कालोनी में जगह-जगह जलभराव हुआ है और वहां नगर पालिका की कोई टीम भी नहीं पहुंची है। सफाई तक का भी जायजा लेना तो दूर वहां दवाई का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। वार्ड 11 में भी तेज सिंह रेलवे स्टेशन से लेकर रजवाहे की पटरी तक की गलियों में मच्छर मारने की दवाई तक का छिड़काव नहीं हुआ है, जिससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वार्ड 13 में एक सप्ताह पहले दवाई का छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई और वहां के लोगों का कहना है कि पालिका सिर्फ खानापूर्ति कर चली गई। यहां रात में मच्छर काटते हैं और इस समय बीमारी का अधिक जोर हो रहा है।
वहीं नगर पालिका के ईओ रामेंद्र का कहना है कि सभी वार्डों में दवाई का छिड़काव के साथ-साथ सफाई टीम को जायजा लेने के लिए भेज रखा है और इसके लिए रोस्टर बना रखा है। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। बता दें कि पालिका के दावे की पोल टीम के तीन वार्डों में पड़ताल के दौरान खुलती नजर आई और लोगों ने कहा कि कई दिन से उन्होंने टीम तक को नहीं देखा है। वह सिर्फ कागजों में ही फॉगिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विशेष अभियान चलाने का दावा हवा-हवाई
जिले में अभी तक डेंगू के चार और मलेरिया के 30 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को इससे अवगत कराया है और इन इलाकों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने, फॉगिंग व कीटनाशक का छिड़काव कराने की सिफारिश की गई है। पालिका प्रशासन शहर में फॉगिंग व लार्वीसाइडल का छिड़काव शुरू कराने का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर यह दावा पूरी तरह हवाई है।
अभी तक नहीं हुई फॉगिंग
वार्ड 11 के सुनील ने बताया कि अभी तक उनकी गली में फॉगिंग नहीं हुई है और रात में मच्छर काटते हैं, जिससे काफी परेशान हो चुके हैं।
जलभराव व गंदगी से है परेशान
वार्ड नौ की देव कालोनी निवासी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यहां तो नगर पालिका के सफाई कर्मी भी नहीं आते हैं और जगह-जगह जलभराव होने के कारण बीमारी फैल रही है।
दस दिन पहले सिर्फ फाॅगिंग की खानापूर्ति
वार्ड 13 के अटल विहार निवासी विनोद गोयल ने कहा कि दस दिन पहले सिर्फ फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई है। पालिका को सही तरह से फॉगिंग करनी चाहिए।
वर्जन...
सभी वार्डों में अलग-अलग टीम को जिम्मेदारी सौंपकर रोस्टर बनाया हुआ है। सभासदों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पालिका द्वारा गठित टीम गली-गली जाकर स्वच्छता की जानकारी ले रही है। यदि कहीं शिकायत आ रही है, तो इसका समाधान भी कराया जाएगा। फांगिग नहीं करने वाले टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - रामेंद्र सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शामली
विभागीय अधिकारियों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए फांगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि फांगिंग नहीं हो रही है तो जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाए। - रविंद्र सिंह, डीएम शामली