फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog woes will increase in 48 hours

48 घंटों में और बढ़ेगा कोहरे का कहर

Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fog woes will increase in 48 hours
शामली में फैला कोहरा । - फोटो : अमर उजाला
शामली। कोहरे का कहर 24 से लेकर 48 घंटे के दौरान और अधिक बढ़ने से कड़ाके  की ठंड पड़ेगी। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे के चलते दिल्ली से सहारनपुर और सहारनपुर जाने वाली कई ट्रेनें तीन घंटे से लेकर पांच घंटे तक लेट होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कोहरे का ज्यादातर असर रहा। दोपहर तीन घंटे के लिए धूप निकली। धुंधली धूप निकलने से नागरिकों को राहत नहीं मिल पाई। दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल और धुंधली धूप से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। सुबह कोहरे की चादर छाए रहने से दिन के समय वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित रही। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व पुरवा हवाएं सात किमी प्रति घंटे रिकार्ड की गई हैं। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटों से लेकर 48 घंटो में कोहरा और बढ़ेगा। कोहरा बढ़ने से मौसम में ठिठुरन रहने से दिन व रात के तापमान में चार -पांच डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज होने की संभावना हैं। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि यदि रात में गर्मी बढ़ी तो आने वाले दिनो में हलकी बूूूंदाबांदी हो सकती है। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा व दोपहर में धूप निकलेगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि सुबह सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे है, यह पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली 1.30 बजे पहुंची है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 1.55 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन पांच बजे के बाद पहुंच पाई। सहारनपुर से लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर तीन बजे का है। यह पैैैैसेंजर ट्रेन शामली पांच बजे के बाद पहुंची। पूरे दिन ट्रेनों के संचालन प्रभावित रहने से यात्री परेशान रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली -शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड़ को तीस किमी प्रति घंटा कम दिया है। कोहरे के कारण ट्रेने 45 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण वाहन टकराए
झिंझाना। बृहस्पतिवार की सुबह आए घने कोहरे के कारण करनाल हाईवे पर गाडीवाला चौराहे के निकट चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नही हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर मार्ग सुचारु कराया है।

सुबह के समय सैर के लिए न निकलें 
 शामली। शामली सीएचसी के डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि कोहरे के दिनो में सुबह के समय सैर पर निकले। बच्चों, बूढ़ों व पशुओं को सर्दी से बचाना होगा। 

ट्रेनों में कोहरे से बचने की क्या है व्यवस्था 
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी की गई। 75 किमी के स्थान पर 45 किमी कर दिया गया।
रेलवे फाटकों व मानवरहित रेलवे फाटकों से ग्रामीणों- नागरिकों को प्रधान के माध्यम से मंदिर- मस्जिद से लाउडस्पीकर से प्रचार कराकर दूर रहने का सुझाव दिए हैं।
कोहरे के दौरान प्रमुख ट्रेनों में फॉग सिगनल डिवाइस देकर सिगनलों व फाटकों की पहचान कराई जा रही है। 
ट्रेनों में चलने वाले गार्डों को ट्रेन के अंतिम डिब्बे के पीछे लगने वाली टूल लैंप जलाकर रखने के निर्देश दिए हैं। 
उत्तर रेलवे यातायात निरीक्षक पवन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed